મુખ્ય સામગ્રી પર જાઓ

EAT-FRESH-FOOD

EAT FRESH FOOD  
हम झूठा व बासी नही खाते !

अगली बार ये कहने से पहले सोचियेगा

कुछ दिन पहले चाचा, एक मशहूर रेस्टोरेंट में ले गये।

मैं अक़्सर बाहर खाना खाने से कतराता हूँ, किन्तु सामाजिक दबाव तले जाना पड़ा।

आजकल पनीर खाना रईसी की निशानी है, इसलिए उन्होंने कुछ डिश पनीर की ऑर्डर की।

 प्लेट में रखे पनीर के अनियमित टुकड़े मुझे कुछ अजीब से लगे। ऐसा लगा की उन्हें कांट छांट कर पकाया है।

मैंने वेटर से कुक को बुलाने के लिए कहा, कुक के आने पर मैंने उससे पूछा पनीर के टुकड़े अलग अलग आकार के व अलग रंगों के क्यों हैं तो उसने कहा ये स्पेशल डिश है।"

मैंने कहा की मैँ एक और प्लेट पैक करवा कर ले जाना चाहता हूं लेकिन वो मुझे ये डिश बनाकर दिखाये।


सारा रेस्टोरेंट अकबका गया...
बहुत से लोग थे जो खाना रोककर मुझे  देखने लगे...

स्टाफ तरह तरह के बहाने करने लगा। आखिर वेटर ने पुलिस के डर से बताया की अक्सर लोग प्लेटों में खाना,सब्जी सलाद व रोटी इत्यादी छोड़ देते हैं। रसोई में वो फेंका नही जाता। पनीर व सब्जी के बड़े टुकड़ों को इकट्ठा कर दुबारा से सब्जी की शक्ल में परोस दिया जाता है।

प्लेटों में बची सलाद के टुकड़े दुबारा से परोस दिए जाते है । प्लेटों में बचे सूखे  चिकन व मांस के टुकड़ों को काटकर करी के रूप में दुबारा पका दिया जाता है। बासी व सड़ी सब्जियाँ भी करी की शक्ल में छुप जाती हैं...

ये बड़े बड़े होटलों का सच है। अगली बार जब प्लेट में खाना बचे तो उसे इकट्ठा कर एक प्लास्टिक की थैली में साथ ले जाएं व बाहर जाकर उसे या तो किसी जानवर को दे दें या स्वयं से कचरेदान में फेंके

वरना क्या पता आपका झूठा खाना कोई और खाये या आप किसी और कि प्लेट का बचा खाना खाएं।

दूसरा क़िस्सा भगवान कृष्ण की भूमि वृंदावन का है. वृंदावन पहुंच कर,मैँ मुग्ध होकर पावन धरा को निहार रहा था। जयपुर से लंबी यात्रा के बाद हम सभी को कड़ाके की भूख लगी थी सो एक साफ से दिखने वाले  रेस्टोरेंट पर रुक गये । समय नष्ठ ना करने के लिए थाली मंगाई गई।

एक साफ से ट्रे में दाल, सब्जी,चावल, रायता व साथ एक टोकरी में रोटियां आई। 

पहले कुछ कौर में ध्यान नही गया फिर मुझे कुछ ठीक नही लगा। मुझे रोटी में खट्टेपन का अहसास हुआ, फिर सब्जी की ओर ध्यान दिया तो देखा सब्जी में हर टुकड़े का रंग अलग अलग सा था। चावल चखा तो वहां भी माजरा गड़बड़ था। सारा खाना छोड़ दिया। फिर काउंटर पर बिल पूछा यो 650 का बिल थमाया।

मैंने कहा 'भैया! पैसे तो दूँगा लेकिन एक बार आपकी रसोई देखना चाहता हूं" वो अटपटा गया और पूछने लगा "क्यों?"

मैंने कहा "जो पैसे देता है उसे देखने का हक़ है कि खाना साफ बनता है या नहीँ?"

इससे पहले की वो कुछ समख पाता मैंने होटल की रसोई की ओर रुख किया।

आश्चर्य की सीमा ना रही जब देखा रसोई में कोई खाना नहीं पक रहा था। एक टोकरी में कुछ रोटियां पड़ी थी। फ्रिज खोल तो खुले डिब्बों में अलग अलग प्रकार की पकी हुई सब्जियां पड़ी हुई थी।कुछ खाने में तो फफूंद भी लगी हुई थी।

फ्रिज से बदबू का भभका आ रहा था।डांटने पर रसोइये ने बताया की सब्जियां करीब एक हफ्ता पुरानी हैं। परोसने के समय वो उन्हें कुछ तेल डालकर कड़ाई में तेज गर्म कर देता है और धनिया टमाटर से सजा देता है। 

रोटी का आटा 2 दिन में एक बार ही गूंधता है।

कई कई घण्टे जब बिजली चली जाती है तो खाना खराब होने लगता है तो वो उसे तेज़ मसालों के पीछे छुपाकर परोस देते हैं। रोटी का आटा खराब हो तो उसे वो नॉन बनाकर परोस देते हैं।

मैंने रेस्टोरेंट मालिक से कहा कि "आप भी कभी यात्रा करते होंगे, इश्वेर करे जब अगली बार आप भूख से बिलबिला रहे हों तो आपको बिल्कुल वैसा ही खाना मिले जैसा आप परोसते हैं"  उसका चेहरा स्याह हो गया....

आज आपको खतरो, धोखों व ठगी से सिर्फ़ जागरूकता ही बचा सकती है। क्यों कि भगवान को भी दुष्टों ने घेर रखा है।

भारत से सही व गलत का भेद खत्म होता जा रहा है....

हर दुकान व प्रतिष्ठान में एक कोने में भगवान का बड़ा या छोटा मंदिर होता है।  व्यापारी सवेरे आते ही उसमें धूप दीप लगाता है, गल्ले को हाथ जोड़ता है और फिर सामान के साथ आत्मा बेचने का कारोबार शुरू हो जाता है!!!

भगवान से मांगते वक़्त ये नही सोचते की वो स्वयं दुनिया को क्या दे रहे हैं!!***

जागरूक बनिये!!
और कोई चारा नही है

मेरे पास भी यह मैसेज कहीं और  से आया था,मुझे लगा कि आगे सेंड करना चाहिये। इसलिये कर दिया। हो सकता है आपको सब बातें सही न लगे, लेकिन जागरूक बनने में कोई बुराई नहीं है। 
 हो सकता है कि आपको इन इस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ा हो, पर परिस्थितियां कभी भी एक समान नहीं होती ।

ટિપ્પણીઓ

આ બ્લૉગ પરની લોકપ્રિય પોસ્ટ્સ

બ્યુટી પાર્લર કીટ સહાય યોજના માટે અરજી કરો ! Free Beauty Parlour Kit Sahay Yojana 2023

9 બ્યુટી પાર્લર કીટ સહાય યોજના માટે અરજી કરો ! Free Beauty Parlour Kit Sahay Yojana 2023 by PRAGNESH TIRGAR July 03, 2023  Post a Comment [નવા ફોર્મ ભરાવાના શરૂ] બ્યુટી પાર્લર કીટ સહાય યોજના વર્ષ 23-24, ફોર્મ ઓનલાઇન ભરી શકાય છે  માનવ ગરીમા યોજના 2023 manav kalyan yojana form 2023 Beauty Parlour Kit Sahay Yojana Gujarat : માનવ ગરિમા સ્કીમ હેઠળ સમાજના આર્થિક રીતે પછાત વર્ગોના મહિલાઓને ધંધા અને સ્વરોજગાર સ્ટાર્ટ કરવા માટે બ્યુટી પાર્લર કીટ સહાય આપવામાં આવે છે. હવે અમે તમને બ્યુટી પાર્લર કીટ સહાય યોજના વિષે તમામ વિગતો આપીશું જેથી કરીને તમે આ સહાય યોજના માટે ઓનલાઇન અરજી કરી શકશો.Manav Kalyan Yojana Form 2023 Beauty Parlour Kit Sahay Yojana year 23-24 - Apply Online  યોજનાનું નામ જાણો - બ્યુટી પાર્લર કીટ સહાય યોજના 2023 આ યોજના કોના હેઠળ ચાલે છે  :- માનવ ગરિમા યોજના 2023 નાણાંકીય સહાય :- તારીખ :૧૧/૯/૧૮ ના ઠરાવોની સાથે સામેલ ટુલકીટની લિસ્ટ મુજબની મર્યાદામાં પોર્ટલ :- e-kutir.gujarat.gov.in વય મર્યાદા:- ૧૬ વર્ષ થી ૬૦ વર્ષ કાર્યકરી વિભાગનું નામ :- કમિશનર, કુટીર અને ગ્રામોદ્ય...

plusviva ipulse juice benefits

PLUSVIVA IPULSE JUICE BENEFITS   iPulse Juice Benefits  Cardiac wellness: Supports Healthy lipid levels Supports Healthy blood pressure Helps Prevent narrowing of the arteries Supports overall cardiovascular health Cellular Wellness: Helps to enhance cellular metabolism Homeostasis support Immunity wellness: Anti-cancer support Enhances the body’s ability to rejuvenate itself Cerebral wellness: Prevent neuro-degenerative problems Supports healthy memory Respiratory wellness: Helps prevent Respiratory related problem. Improves resistance against Allergies Hepatic wellness: Protection of liver Control the homeostasis level Help reduce GI problems Vascular wellness: Maintains healthy circulation Hastens wound healing Muscular skeletal wellness: Reduces inflammatory problems Helps reduce aches and pain. Acai Berry Juice https://youtu.be/rD9yDOAzGGw The driving force behind iPulse Juice is the presence of an important anti-oxidant ingredient, Acai berry. Acai berry is the worl...

शक्ति सेवा ट्रस्ट संपर्क सेतु जन सेवा वही प्रभु सेवा

  शक्ति सेवा ट्रस्ट संपर्क सेतु जन सेवा वही प्रभु सेवा  प्रियजन, * संपर्क सेतु *  🙏 नमस्कार दोस्तों मै प्रज्ञेश राठोर तीरगर अहमदाबाद गुजरात, आप सभी को मेरा प्रणाम, मेरा मतलब इस लेख से आप को प्रकृति के आगे सब झुकते हैं, आखिर किस्मत ने कैसे बाजी मार ली... दिनांक.17.02.2024*  🌻जिंदगी एक नियम पर जियो🌻*  *सर..* *जिसके साथ आपकी भावना हो *  *उन्हें कभी अँधेरे में न रखें..* *सफल होना कठिन नहीं है..* *ईमानदारी से सफल होना कठिन है.*  *कई बार बुद्धिमान लोग बातों से पीछे नहीं हटते भले ही उनके पास कोई जवाब हो। ...* *संतोष के साथ सोएं,* *आशा के साथ जागें,* और *गौरव के साथ जीना ही सच्चा जीवन है...* नीति की तरह कर्म का सिद्धांत भी हमारे अच्छे या बुरे कर्म और सुख का भागीदार बनता है। भुगतना पड़ता है. ....🌞*  *महादेव हर....🙏  यदि आपके रिश्तेदार बड़ौदा में रहते हैं तो कृपया उन सभी को यह जानकारी साझा करें। हम जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान करते हैं। (बिना किसी पैसे के और बिना किसी रक्त परिवर्तन के।) क्षेत्र - बड़ौदा  संपर्क - सेतु *  भावेन वैद्य* 98253...